Adityapur (आदित्यपुर) । गंगोत्री परिवार की ओर से राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर गंगोत्री हेल्थ केयर, आदित्यपुर में डॉक्टर्स डे बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टरों के अतुलनीय योगदान और उनकी निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने के लिए संस्थान में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर मेघाहातुबुरु में चिकित्सकों का सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संचालक डॉ. जे. एन. दास ने सभी उपस्थित चिकित्सकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने डॉक्टरों के सेवा भाव की सराहना करते हुए सभी को पुष्प गुच्छ, शॉल और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. दास ने कहा कि डॉक्टर समाज का वह मजबूत स्तंभ हैं, जो हर विपरीत परिस्थिति में मानव जीवन की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।

समारोह में ये रहे उपस्थित:
इस गरिमामयी समारोह में मुख्य रूप से डॉ. पन्थोईबी प्रसाद, डॉ. के. आर. हंसदा, डॉ. डी. मुर्मू, डॉ. सोनाराम मांझी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. संगीता सिन्हा, डॉ. संतु मांझी, डॉ. एम. के. ठाकुर, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. सी. आर. सरदार, डॉ. साईं प्रकाश, डॉ. लीला शर्मा, डॉ. अजीत टुडू, डॉ. हिमांशु, डॉ. बी. बी. प्रधान, डॉ. मुकेश एवं डॉ. एस. के. प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर गंगोत्री परिवार के सभी सदस्यों और स्वास्थ्य कर्मियों ने भी डॉक्टरों को बधाई दी।







