गम्हरिया: टाटा-कांड्रा मेन रोड पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत

गम्हरिया सड़क हादसा

गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मेन रोड स्थित निर्मल पथ के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार टिप-टेलर ट्रक (एमएच-12 एलटी-8538) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Saraikela: राजनगर सड़क हादसा: NH-220 पर आपस में टकराए चार भारी वाहन, टक्कर के बाद आग का गोला बने वाहन, दो चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ा

गम्हरिया सड़क हादसा

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटती देख ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को वहां से गुजर रही एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा।

गम्हरिया सड़क हादसा

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों युवक कपाली थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान मोहम्मद निसार और मोहम्मद रेहान के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि दूसरे ने एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

गम्हरिया थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

http://Adityapur: टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *