Adityapur: आदित्यपुर पुलिस की सफलता: सुसाइड केस में 5 वर्ष से फरार आरोपी से गिरफ्तार, मृतक के सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई;

आदित्यपुर सुसाइड

आदित्यपुर : स्थानीय पुलिस ने करीब पांच वर्ष पुराने एक चर्चित आत्महत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 280/2021 के फरार गैर-प्राथमिकी अभियुक्त गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू सिंह (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

Saraikela Crime News: सरायकेला: बैंक कर्मी ने काम के दबाव में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ‘टारगेट’ के तनाव का जिक्र

आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए सतवाहिनी, जमालपुर क्षेत्र में छिपकर रह रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। यह मामला 13 अगस्त 2021 को वादी के.वी.वी राव (63 वर्ष), निवासी मोतीनगर, गम्हरिया के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया था। आरोप था कि उनके पुत्र के. सोमनाथ राव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया गया था। पुलिस अनुसंधान, मृतक के हस्तलिखित सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मामले को धारा 306/34 भा.द.वि. के तहत सत्य पाया गया।

​सुसाइड नोट में मृतक ने आरोपियों द्वारा दिए गए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का स्पष्ट उल्लेख किया था। मामले में मुख्य आरोपी नागेंद्र प्रसाद सिंह, मालती देवी सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू सिंह को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आज, 9 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

http://Saraikela Kharkai Bridge Suside:खरकई पुल  रेलिंग में रस्सी के सहारे व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *