Gamharia News: गम्हरिया ब्लॉक परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा: दूसरी महिला के साथ पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, लोगों की उमड़ी भीड़

Gamharia (गम्हरिया) :  सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया ब्लॉक परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक पति-पत्नी के बीच का पारिवारिक विवाद सड़क पर आ गया। अमित सेन और उनकी पत्नी पीहू सेन के बीच परिसर के भीतर ही जमकर मारपीट और तू-तू मैं-मैं हुई, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे।

​मिली जानकारी के अनुसार, पीहू सेन को अपने पति अमित सेन का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने का लंबे समय से शक था। इसी बीच बुधवार को पीहू को गुप्त सूचना मिली कि उनके पति उक्त महिला के साथ गम्हरिया ब्लॉक परिसर में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पत्नी पीहू सेन तुरंत मौके पर जा पहुंचीं और अपने पति को उस महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

​इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि ब्लॉक परिसर ही अखाड़े में तब्दील हो गया। हंगामे को बढ़ता देख गम्हरिया ब्लॉक के कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया और दोनों को परिसर से बाहर जाने की सख्त हिदायत दी। पीड़ित पत्नी पीहू सेन ने बताया कि उनके पति की इस करतूत की शिकायत पूर्व में भी स्थानीय थाने में दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उनके आचरण में कोई सुधार नहीं आया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *