Adityapur NSMCH: झारखंड-बिहार में चिकित्सा शिक्षा का बड़ा विस्तार: NSMCH आदित्यपुर में बढ़ीं MBBS सीटें, बिहटा संस्थान में भी हुआ सीटों का इजाफा

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज (NSMCH)

आदित्यपुर: चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH), आदित्यपुर के चैयरमैन मदन मोहन सिंह ने संस्थान के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

उन्होंने बताया कि आदित्यपुर कॉलेज में बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करते हुए पूर्व में निर्धारित 100 एमबीबीएस सीटों को बढ़ाकर अब 150 सीटें कर दिया गया है। इसके साथ ही, प्रबंधन ने जानकारी दी कि उनके नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज, बिहटा संस्थान में भी सीटों की संख्या में बड़ा इजाफा किया गया है।

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज (NSMCH)

बिहटा में पूर्व में निर्धारित 156 एमबीबीएस सीटों की संख्या को अब बढ़ाकर 256 सीटें कर दिया गया है। एनएमसी के कड़े नियमों के बीच दोनों प्रमुख परिसरों में सीटों की इस संख्या तक पहुँचना चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज (NSMCH)

​दूसरी ओर, संस्थान का संचालन करने वाली सोसाइटी अब राज्य में चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रांची में एक नया मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। अध्यक्ष मदन मोहन सिंह के अनुसार, टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर रामपुर चौक से करीब 6 किलोमीटर पहले, सदानंद फन वाटर पार्क के समीप 22 एकड़ 20 डिसमिल भूमि पर नए कॉलेज का निर्माण शुरू हो चुका है। इस नए संस्थान का नाम ‘मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ रखा गया है, जिसे साल 2028 तक 150 सीटों के पहले बैच के साथ शुरू करने का लक्ष्य है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *