Saraikela: सरायकेला: JMM नेता प्रो. कालीपद सोरेन ने SP से की औपचारिक मुलाकात, विधि-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर की गंभीर चर्चा

प्रो. कालीपद सोरेन, झामुमो नेता

सरायकेला। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर कालीपद सोरेन ने बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान प्रो. सोरेन ने एसपी को गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

Saraikela: SP की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, मुहर्रम की तैयारियों और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर

 प्रो. कालीपद सोरेन, झामुमो नेता

​मुलाकात के दौरान दोनों के बीच जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रो. सोरेन ने आगामी रथ यात्रा के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं, इसलिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

​इसके साथ ही, झामुमो नेता ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने विशेषकर राजनगर क्षेत्र में नियमित वाहन जांच चलाने, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की आवश्यकता बताई। प्रो. सोरेन ने अपराध नियंत्रण में पुलिस प्रशासन को एक जागरूक नागरिक के रूप में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

​वहीं, एसपी मनोज स्वर्गियारी ने इन सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि जिले में बेहतर पुलिसिंग और नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

http://JAMSHEDPUR NEWS : 10 हजार का चालान कटने के बाद SSP कार्यालय पहुंचा युवक, कार में बैठकर पी शराब; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, युवक ने बताई आपबीती

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *