आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर एक युवती के साथ अवैध संबंध स्थापित कर उसका यौन शोषण करने और बाद में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने का गंभीर आरोप है।
नाबालिग से यौन शोषण का मामला, आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा इस संबंध में आदित्यपुर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामला पुराना बताया जा रहा है, लेकिन पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर थाना रोड से सटे ब्राह्मण टोला के समीप रहने वाले आरोपी मनीष साहू को धर दबोचा।
आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कानूनी कार्रवाई की है। आरोपी मनीष साहू को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक पूछताछ की गई और फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने के तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।
http://नाबालिग से यौन शोषण का गंभीर मामला: शादी का झांसा देकर गर्भवती करने वाला आरोपी गिरफ्तार








