Jamshedpur Tiger Mobile Inspection: जमशेदपुर पुलिस के टाइगर मोबाइल बल का निरीक्षण, हथियार संचालन कौशल की हुई जांच

टाइगर मोबाइल बल का निरीक्षण

Jamshedpur (जमशेदपुर) : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से टाइगर मोबाइल बल के जवानों की दक्षता का परीक्षण किया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ने संयुक्त रूप से टाइगर मोबाइल बल का निरीक्षण किया।

Adityapur: आदित्यपुर में नशा और अपराध के खिलाफ बाइक मार्च, एसपी मनोज स्वर्गायारी ने खुद संभाली कमान, संवेदनशील गलियों में पुलिस की दबिश

टाइगर मोबाइल बल का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान जवानों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हथियार खोलने और दोबारा जोड़ने (Weapon Stripping & Assembling) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा एक मिनट की हथियार ड्रिल भी कराई गई, जिसमें जवानों की गति, तकनीकी दक्षता और संचालन क्षमता का मूल्यांकन किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने जवानों को हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और बेहतर बनाना है।

पूर्वी सिंहभूम पुलिस का कहना है कि इस तरह के नियमित प्रशिक्षण और निरीक्षण से जवानों की कार्यकुशलता बढ़ती है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उन्हें मजबूती मिलती है।

http://जमशेदपुर में फिर फायरिंग, टाइगर मोबाइल का जवान हुआ घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *