आदित्यपुर:आदित्यपुर में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और उनके मानसिक विकास को एक नया आयाम देने के उद्देश्य से ‘किडपिड प्ले स्कूल’ (Kidpid A Play School) और ‘एसआईपी एबेकस’ (SIP Abacus) की तीसरी शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया।

आदित्यपुर के हाउसिंग कॉलोनी (एम-टाइप) में स्थित इस केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजीव रंजन सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर कुमार रवि रंजन सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह आदित्यपुर में इस ग्रुप की तीसरी शाखा है, जबकि पूरे जमशेदपुर क्षेत्र में कुल मिलाकर अब 6 शाखाएँ संचालित हो रही हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के हल्दिया में भी इसकी उपस्थिति है।

बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर
डायरेक्टर कुमार रवि रंजन सिंह ने बताया कि किडपिड प्ले स्कूल में प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी (UKG) तक के बच्चों के लिए अत्याधुनिक और अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है, जहाँ खेल-खेल में बच्चों को सिखाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, एसआईपी एबेकस के अंतर्गत कक्षा 1 से लेकर कक्षा 7 तक के विद्यार्थियों को मेंटल मैथ (Mental Math) और ब्रेन डेवलपमेंट का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे बच्चों की एकाग्रता और तार्किक क्षमता मजबूत होगी।
गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति
इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से पंडित नागेंद्र झा, मनोज श्रीवास्तव, अभय सिंह, राहुल राय, अमित नंदन, अरविंद शर्मा, गीता, रुणा और शिल्पी सहित कई शिक्षक और अभिभावक उपस्थित हुए। उद्घाटनकर्ता राजीव रंजन सिंह और डायरेक्टर कुमार रवि रंजन सिंह ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और मानसिक विकास के लिए इस विश्वस्तरीय सुविधा का लाभ उठाएं।








