Adityapur:शिवनारायणपुर हत्याकांड: मामूली विवाद में पत्थर से कूचकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

आदित्यपुर पुलिस

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने शिवनारायणपुर गांव में हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात का सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी राहुल हेम्ब्रम उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

​मंगनी समारोह के दौरान हुआ था विवाद

थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात के दिन शिवनारायणपुर गांव में सोनू नामक युवक की बहन का मंगनी (सगाई) समारोह चल रहा था। इसी दौरान वहां से बाइक पर गुजर रहे स्थानीय निवासी गौतम और उसके दोस्त कंचन की राहुल हेम्ब्रम के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में रास्ते को लेकर पुराना विवाद भी चल रहा था।

आदित्यपुर पुलिस की कार्रवाई: दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

आदित्यपुर पुलिस

​पीछा कर पत्थर से कुचला

गाली-गलौज से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया। जान बचाने के लिए गौतम और कंचन वहां से भागने लगे, लेकिन आरोपी राहुल ने गौतम को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर पत्थर से कूच-कूच कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस दौरान कंचन किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

​एक आरोपी फरार, छापेमारी जारी

पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए न सिर्फ मुख्य आरोपी को दबोचा, बल्कि वारदात में इस्तेमाल किए गए पत्थर को भी जब्त कर लिया है। मामले का दूसरा आरोपी गौड़ गोप फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इस सफल अभियान में थाना प्रभारी अंजनी कुमार के साथ सब-इंस्पेक्टर सुनील सिंह, हीरालाल यादव और अमीश कुमार शामिल थे।

http://Adityapur Arms Seized Arrested: हथियार के साथ चार गिरफ्तार: ऑटो से कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद, आदित्यपुर पुलिस ने जयप्रकाश उद्यान के पास की गई घेराबंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *