जादूगोड़ा (पूर्वी सिंहभूम): पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को करीब 452 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गांजा के अलावा एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(A) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि रासाचूप (रासाचूड़ा) के पास पुराने रास्ते से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से गांजा लेकर उसकी बिक्री करने जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जादूगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के प्लास्टिक बैग से लगभग 452 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलाम भगत (45 वर्ष), निवासी ग्राम रासाचूप, थाना जादूगोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है।
जब्त सामान
लगभग 452 ग्राम गांजा
Vivo कंपनी का एक स्मार्टफोन
स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या JH05DK-6337)
इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी के नेतृत्व में जादूगोड़ा थाना की टीम और जिला पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक करता था।
http://घाटशिला जेल गांजा मामला: जेल में नशा पहुंचाने की कोशिश नाकाम, युवक गिरफ्तार








