Adityapur: पिता के निधन पर होटवार जेल से कड़ी सुरक्षा में आदित्यपुर लाया गया कुख्यात कृष्ण गोप, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, भारी पुलिस बल रहा तैनात

कृष्ण गोप, होटवार जेल

आदित्यपुर: रांची की होटवार जेल में बंद आदित्यपुर के माझी टोला (सालडीह बस्ती) निवासी कुख्यात अपराधी कृष्ण गोप के पिता अर्जुन गोप का बीते दिन निधन हो गया। पिता के अंतिम दर्शन के लिए सजायाफ्ता कैदी कृष्ण गोप को विशेष पुलिस निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटवार जेल से आदित्यपुर लाया गया।

​इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच कृष्ण गोप को उसके पैतृक आवास ले जाया गया, जहां उसने अपने दिवंगत पिता के अंतिम दर्शन किए।

​जैसे ही कृष्ण गोप के आदित्यपुर पहुंचने की खबर मिली, माझी टोला और सालडीह बस्ती इलाके में उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घंटों तक लोग कृष्ण गोप की एक झलक पाने के लिए डटे रहे। वहीं दूसरी ओर, अर्जुन गोप के निधन पर शोक व्यक्त करने और परिवार को सांत्वना देने के लिए भी बस्ती के काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिस प्रशासन पूरे समय हाई अलर्ट पर रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। परिजनों के अनुसार, दिवंगत अर्जुन गोप का अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर संपन्न किया जाएगा।

कई हत्याकांड में है नामजद आरोपी कृष्णा गोप

रांची होटवार जेल में सजा काट रहा कुख्यात अपराधी कृष्ण गोप दीपक मुंड़ा हत्याकांड, सुजय नदी हत्याकांड, बेंदरा हत्याकांड समेत कई आपराधिक घटनाओं में शामिल है, इसके अलावा कृष्ण गोप पर रंगदारी बमबाजी जैसे भी कई संगीत अपराध दर्ज हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *