चाईबासा: रोटरी क्लब चाईबासा के नए सत्र का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय सनशाइन रेस्टोरेंट में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में आगामी रोटरी मंडल 3250 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मुकेश तनेजा मुख्य अतिथि एवं प्रतिष्ठापन अधिकारी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित पोद्दार और सचिव सौरभ प्रसाद को शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण कराया।

अपने संबोधन में मुकेश तनेजा ने कहा कि समाजसेवा के साथ नेतृत्व क्षमता का विकास ही रोटरी की पहचान है। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने की स्वतंत्रता से ही प्रभावी नेतृत्व विकसित होता है और रोटरी अपने सदस्यों को हर स्तर पर नेतृत्व के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने रोटरी क्लब चाईबासा की युवा टीम की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि क्लब आने वाले समय में भी सेवा कार्यों में नई मिसाल कायम करेगा।
सूरजमल जैन डीएवी चाईबासा ने रोटरी क्लब की गणित व शतरंज प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। निवर्तमान अध्यक्ष विकास दोदराजका ने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बीते सत्र में सहयोग करने वाले सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवा देने वाले लोगों को सम्मानित किया।

इस दौरान हस्तलेखन, वैदिक गणित एवं एबाकस की शिक्षिकाओं, टाटा लर्निंग सेंटर के संचालकों, बस स्टैंड स्थित जलमीनार में सहयोग देने वाले बस ऑनर्स एसोसिएशन तथा क्लब की गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले मीडिया प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही अनिल कुमार महतो और विवेक शर्मा को रोटरी क्लब की नई सदस्यता प्रदान की गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित पोद्दार ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि कविता शर्मा उपाध्यक्ष, विनय लोधा सह सचिव, कुणाल साव कोषाध्यक्ष, संजय गुप्ता सर्जेंट एट आर्म्स तथा निरंजन प्रसाद साव क्लब प्रशिक्षक होंगे। इसके अलावा विभिन्न समितियों और निदेशकों की भी घोषणा की गई।
समारोह में जोन-4 के सह राज्यपाल प्रमोद दुबे, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कविता शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गुरमुख सिंह खोखर ने दिया।
http://रोटरी क्लब चाईबासा का 65वां पदस्थापन दिवस संपन्न, विकास दोदराजका बने अध्यक्ष हिना ठक्कर सचिव








