चाईबासा में दर्दनाक वारदात: नशे में धुत पिता ने इकलौते बेटे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार

चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपोखरिया गांव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आपसी विवाद के दौरान नशे में धुत एक पिता ने अपने ही इकलौते बेटे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है।

Adityapur: आदित्यपुर पुलिस की कामयाबी: जगरनाथ गोप हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

विवाद के बाद पिता ने किया हमला

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम किसी बात को लेकर पिता माटी गोप और उसके 25 वर्षीय पुत्र माटुल गोप के बीच कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि उस समय पिता शराब के नशे में था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

इसी दौरान माटी गोप ने डंडे से बेटे के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से माटुल गोप खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के मुंडा को दी। इसके बाद मुंडा ने मुफस्सिल थाना पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सिंहपोखरिया गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आरोपी पिता गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से आरोपी पिता माटी गोप को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

http://Gua Crime News: कारो नदी में पत्थर से बांधकर कबाड़ी व्यवसायी की हत्या, शव मिलने से गुवा में सनसनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *