पश्चिमी सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात: युवक की हत्या कर सिर लेकर फरार हुए अपराधी, हाथ-पैर भी काटे

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोटसोना और आरगुंडी गांव के बीच रविवार सुबह एक ऐसी बर्बर हत्या सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। अपराधियों ने 35 वर्षीय जॉन जोंग गगराई की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद मृतक के दोनों हाथ और दोनों पैर भी काट दिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मृतक का सिर अपने साथ ले गए, जो समाचार लिखे जाने तक बरामद नहीं हो सका।

चाईबासा में दर्दनाक वारदात: नशे में धुत पिता ने इकलौते बेटे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार

इस जघन्य घटना के समय जॉन जोंग के साथ उसका साथी उदय जामुदा भी मौजूद था। अपराधियों ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया और उसे मृत समझकर झाड़ियों में फेंक दिया।

 

रविवार सुबह नदी में स्नान करने पहुंचे ग्रामीणों की नजर पानी में पड़े क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। आसपास तलाश करने पर झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल उदय जामुदा मिला। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।

 

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में मृतक के दोनों हाथ और दोनों पैर बरामद कर लिए गए, लेकिन सिर का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। घायल उदय जामुदा को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में लगी है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, जॉन जोंग गगराई बेंगलुरु में मजदूरी करता था और करीब एक माह पहले ही अपने गांव लौटा था। शनिवार रात वह एक मित्र को कोटसोना गांव छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने दोनों पर हमला कर दिया।

 

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है। गांव में चर्चा है कि यह जघन्य हत्याकांड किसी पुरानी रंजिश या जमीन-संपत्ति विवाद का परिणाम हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। फरार अपराधियों की पहचान, हत्या के कारणों और गायब सिर की बरामदगी के लिए विशेष टीम लगातार छानबीन कर रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

http://चाईबासा में डबल मर्डर: पति-पत्नी की टांगी से काटकर हत्या, तालाब के पास मिले शव से फैली सनसनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’