राष्ट्रीय खेल में पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांच खिलाड़ी एवं एक ऑफिशियल झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

Chaibasa :- 36 वां राष्ट्रीय खेल गुजरात के विभिन्न शहरों में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर से आयोजित होनी है, इस राष्ट्रीय खेल में पश्चिम सिंहभूम जिला से पांच खिलाड़ियों के साथ साथ 1 ऑफिशियल झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.

आर्चरी से हीरामणि सिंकु, आश्रिता बिरूली, विजय दानवान, अनुष्का सिंह, बॉक्सिंग से यादव देवगम एवं एथलेटिक्स पर्यवेक्षक के रूप में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के महासचिव अजय कुमार नायक है.

इनके चयन पर महिला बाल विकास विभाग मंत्री झारखंड सरकार जोबा माझी, जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक मुकुंद रूंगटा, नीरज संद्वार, संयुक्त सचिव संजय चौबे, अनुराग शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, सदस्य नरेश हेसा, गंगाधर नाग, आशीष कुमार, पंकज सिंह, कश्मीर आदि खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *