एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग, 2022-23 : शाहरुख का शानदार शतक, सीसीए चक्रधरपुर ने लटूट उरांव क्रिकेट क्लब को हराया

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए मैच में चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने मो० शाहरुख के शानदार शतक के बदौलत लटूट उरांव क्रिकेट क्लब, चक्रधरपुर को एकतरफा मुकाबले में 229 रनों के भारी अंतर से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए।

स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर के कप्तान ने जीता तथा पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में चार विकेट खोकर 311 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए मो० शाहरुख ने धुआँधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 66 गेंदों पर नौ चौकों एवं बारह छक्कों की मदद से 143 रन बनाए। इससे पूर्व दोनों उद्घाटक बल्लेबाज अंकित सिंह (62 रन) एवं एन मणिशंकर (49 रन) ने पहले विकेट के लिए मात्र 10 ओवर में 91 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। बाद में विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल गुप्ता ने मात्र 16 गेंदों में 32 रन ठोक कर टीम के स्कोर को 300 के पार पहूँचाया। लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब की ओर से रवि गागराई, विराज रोहित एवं अंकित गुप्ता ने एक – एक विकेट अपने नाम किए।
जीत के लिए निर्धारित 30 ओवर में 312 रनों के पहाड़ सा स्कोर का पीछा करने उतरी लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.5 ओवर में मात्र 82 रन पर ही लुढ़क गई। अमित कश्यप ने 14, संजय प्रधान ने 13 एवं अंकित गुप्ता ने 10 रन बनाकर थोड़ा बहुत प्रतिरोध जरुर जताया पर वह जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ। चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से शुभोदीप मुखर्जी ने 4.5 ओवर में मात्र 20 रन देकर चार खिलाड़ियों को चलता किया। रही सही कसर आशीष कुमार सिंह ने पूरी कर दी जिसने अपने कोटे के 6 ओवर में मात्र 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत कल एस आर रूंगटा ग्रुप का मुकाबला जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब से होगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत