जगन्नाथपुर : रन फॉर युनिटि में दौड़े प्रशासनिक पदाधिकारी, स्कूली बच्चे और युवा

Jagnnathpur :- अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 147 वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन जगन्नाथपुर थाना प्रभारी के द्वारा किया गया.
रन फॉर यूनिटी एकता दौड़ की शुरुआत जगन्नाथपुर थाना परिसर से हुई जो अनुमंडल कार्यालय के पास जाकर समाप्त हुई.

 

दौड़ में एसडीपीओ ईकुड़ डुंगडुंग, सीओ ललित भगत, थाना प्रभारी यशराज सिंह, एएसआई सोमाय टुडु, अजय सिंह, प्रभुधान कुजुर, स्कूली छात्र छात्राओ सहित धिरज सिंह, वाशिद इकबाल, छोटु मुंडा, विनय नायक, सन्नी गोप, मिथुन गोप, रवि गोप, सागर तांती एवं पुलिस के जवान मौजुद रहे. मौके पर एसडीपीओ ईकुड़ डुंगडुंग ने बताया कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश को जोड़ने का कार्य किया था और आज उन्हीं के सिद्धांतों पर चलकर देश एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा हुआ है.
वही एसडीओ शंकर एक्का ने सभी को देश को एक और अखंड बनाए रखने की शपथ दिलाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *