गम्हरिया : TSPL पार्किंग अचेत अवस्था में मिले डंपर चालक मौत में यूडी केस दर्ज

Gamhariya: गम्हरिया स्थित टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट लिमिटेड के गेट संख्या 2 के पार्किंग में सोमवार को अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति को एमजीएम में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गम्हरिया थाना पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर उसे पोस्टमार्टम में भेज दिया है। 
बताया गया कि सोमवार को गेट संख्या 2 के पार्किंग में अचेत अवस्था मे पड़े एक व्यक्ति की सूचना के बाद गम्हरिया थाना पुलिस ने उसे एमजीएम में भर्ती कराया था। मृतक मुंशीलाल(38)  टीएसएलपीएल में  ठेकेदार का डंपर का चालक था। वह उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिलान्तर्गत भुरभउ थाना क्षेत्र के भाटियापाड़ा का रहनेवाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *