आदित्यपुर भाटिया बस्ती से बंद घर से महिला का शव बरामद, मारपीट के बाद की गई हत्या, पुलिस जुटी जांच में

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया बस्ती टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ी नुमा बंद पड़े एक मकान से पुलिस ने 50 वर्षीय मृत महिला मीणा पात्रों का शव बरामद किया है. शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि महिला की मार पीट कर हत्या की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला मीणा पात्रों पास के ही होटल में साफ-सफाई आदि का काम करती थी. वही महिला के साथ नरेश मुखी नामक एक व्यक्ति रहा करता था जो भाटिया बस्ती के ही मोहंती होटल में कार्यरत था. मौके पर मौजूद मृत महिला की बेटी ज्योत्सना मुखी ने बताया कि इनकी मां और नरेश मुखी एक साथ किराए के मकान में रहकर होटलों में साफ-सफाई ,मजदूरी का काम किया करते थे. नरेश मुखी अक्सर मृत महिला के साथ मारपीट किया करता था. मौके पर मौजूद मृत महिला की बेटी ज्योत्स मुखी ने शक जाहिर की है कि आरोपी नरेश मुखी ने ही मां की हत्या कर दी है. इधर पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला है कि मृत महिला के साथ रहने वाला व्यक्ति नरेश मुखी सरायकेला के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के पीछे रहता है. और आदित्यपुर के मोहंती होटल में भी काम करता था, महिला और नरेश मुखी का अक्सर विवाद, मारपीट होता रहता था, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *