पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 घायल, अभियान अब भी जारी- देखें Video

Chaibasa:- कोल्हान क्षेत्र में टोन्टो थाना एवं गोईलकेरा थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में ग्राम लोवाबेड़ा, तिलयबेड़ा के समीप भाकपा माओवादी नक्सलियों के बड़ी संख्या में जमा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की आसूचना पुलिस को मिली थी. आसूचना मिलने के बाद कोबरा 209 और 205 बटालियन, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान चलाया गया. यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है.

 


उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान में सुबह लगभग समय 8:15 बजे से 8:30 बजे के बीच पुलिस बल को देखते हुए माओवादियों द्वारा अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस जवानों ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई किया गया. जिसमें पुलिस बल को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल की ओर भाग खड़े हुए. जिसके बाद फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया और लगभग समय 11 बजे से 11:30 बजे के आस-पास माओवादियों द्वारा पुलिस बल को लक्षित करने के लिए फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस बल की समुचित जवाबी कार्रवाई एवं पुलिस बल को भारी पड़ता देख माओवादी पुनः वह क्षेत्र छोड़कर भाग खड़े हुए. दोनों ओर से लगभग आधा घंटा तक फायरिंग होते रही. जिसमें 03 पुलिसकर्मी गोली एवं 02 पुलिसकर्मी स्पलिटर लगने से घायल हुए. पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, रांची एवं सीआरपीएफ झारखण्ड सेक्टर, झारखण्ड रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के बाद सभी जख्मी जवानों को उच्चत्तर ईलाज के लिए रांची ले जाया गया. जंहा उनका ईलाज किया जा रहा है. सभी घायल जवान सुरक्षित है.

घायल 5 पुलिसकर्मी का नाम :-
1. सीटी / जीडी- सुरज कुमार
2. सीटी / जीडी- सुशील लकड़ा
3. सीटी/ जीडी- कृष्णानाथ बोखरे
4. सीटी / जीडी- बुद्धदेव किसान
5. सीटी / डॉग हेंडलर- संदीप एम०

 

प्राप्त सूचनानुसार माओवादियों को भी भारी नुकसान हुआ है एवं पुलिस के द्वारा उनका कैम्प नष्ट किया गया है. दुगर्म क्षेत्र होने के कारण कठिनाईयों का सामना करते हुए पुलिस बल के द्वारा बेहतर जवाबी कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही अभियान अब भी जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ