कपाली :अवैध बालों लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को ठोका, स्थिति गंभीर में टीएमएच में भर्ती

सरायकेला: कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत अलकबीर रोड में शुक्रवार दोपहर एक तेज गति से आ रहे अनियंत्रित अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.

घटनाक्रम के अनुसार आजादनगर रोड नंबर 15 का निवासी नौशाद अहमद बाइक से राशन लाने गया था इस बीच अलकबीर रोड में तेज गति से आ रहे अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने पीछे से ठोकर मार दी. इस घटना में नौशाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया जहां स्थिति बिगड़ता देख उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है. इधर कपाली क्षेत्र में अवैध ट्रैक्टर से बालू उठाव को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व ही यहां मल्लिक गार्डन के पास गिट्टी लदे हाईवा ने 18 वर्षीय छात्रा को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. घटना के ठीक अगले दिन एसडीपीओ के रोक आदेश के बावजूद रात्रि में भारी वाहन परिचालन होने से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप