Adityapur Cm Champai Soren: आदित्यपुर पहुंचे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कहा 10 साल में 80 करोड़ आबादी को 5 किलो चावल देना यही है मोदी की गारंटी

Adityapur: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सरायकेला पहुंचे, जहां आदित्यपुर में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पत्रकारों के साथ वार्ता की ,इस मौके पर इन्होंने उलगुलान रैली को सफल बताते हुए मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया.
ये भी पढ़ें: Adityapur CM injured: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन महागठबंधन दल की बैठक के बाद कैसे हो गए चोटिल?  देखें वीडियो
रविवार को रांची में संपन्न हुए इंडिया गठबंधन के उलगुलान रैली को सफल बताते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि देशभर से इंडिया गठबंधन नेताओं के एकता का परिचय उलगुलान रैली के माध्यम से दिया गया है, जिसका नतीजा इस लोकसभा चुनाव में झारखंड में खूब देखने को मिलेगा, इन्होंने दावा किया कि सभी 14 सीट इंडिया गठबंधन के खाते में ही आएगी.
5 किलो अनाज है सिर्फ मोदी की गारंटी
मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन  ने कहा कि 10 सालों में 80 करोड़ लोगों को 5 किलो चावल देने की गारंटी सिर्फ सरकार के पास है। जबकि महंगाई ,बेरोजगारी दूर करने मोदी सरकार ने कोई काम नहीं किया, बेघर को छत तक नसीब नहीं हो सका, झारखंड में केवल 8 लाख से अधिक पीएम आवास के आवेदनों को  रद्द किया गया, बाद में झारखंड सरकार ने अबुआ आवास के माध्यम से वैसे लोगों को आवास देने की पहल की है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत