Adityapur Electricity Crisis: आदित्यपुर: कुल्लूपटांगा फीडर में बिजली संकट को लेकर पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जीएम से की मुलाकात, कल बुलाई गई हाई-लेवल बैठक

कुल्लूपटांगा फीडर

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने क्षेत्र में जारी भीषण बिजली संकट को लेकर आज विद्युत महाप्रबंधक (जीएम) श्री अजीत कुमार से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने कुल्लूपटांगा फीडर के उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए अविलंब सुधार की मांग की।

​अधूरे अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य से बढ़ी परेशानी पुरेंद्र नारायण सिंह ने जीएम को बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुल्लूपटांगा फीडर में विद्युत आपूर्ति औसतन 18 से 21 घंटे ही हो पा रही है। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि केईआई (KEI) द्वारा पिछले वर्षों में 11kv अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य किया गया था, इसके बावजूद फीडर का 70% क्षेत्र अभी भी ओवरहेड सप्लाई पर निर्भर है।

इस कारण गर्मी के मौसम में हल्की आंधी या बारिश होते ही 2 से 7 घंटे तक बिजली बाधित हो जाती है। जिन घरों में इनवर्टर की सुविधा नहीं है, उन्हें भीषण गर्मी और अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही हैं।

​विद्युत जीएम की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत जीएम श्री अजीत कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने कल, बृहस्पतिवार प्रातः 11:30 बजे कुल्लूपटांगा फीडर से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं अधीनस्थ अधिकारियों को पूरी वस्तुस्थिति और तकनीकी रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *