Adityapur felicitation ceremony: कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल यादव का झारखंड यदुवंशी एकता मंच ने किया अभिनंदन

Adityapur: झारखंड यदुवंशी एकता मंच के तत्वाधान में कॉंग्रेस पार्टी के नव नियुक नगर अध्यक्ष राहुल यादव का अभिनंदन समारोह श्री शिव दुर्गा साई राम मंदिर रेलवे कॉलनी आदित्यपुर  के सभागार में आयोजित हुआ.
आयोजित सम्मान समारोह में झारखंड यदुवंशी एकता मंच के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने अंग वस्त्र एवम पुष्प गुच्छ भेट कर  नगर अध्यक्ष राहुल यादव का  स्वागत किया साथ ही साथ मंच के उपाध्यक्ष  अरविंद कुमार राय महासचिव सिद्धनाथ यादव ने भी स्वागत किया .समारोह में कॉंग्रेस पार्टी के ज़िला कार्यकारी अध्यक्ष अम्बुज कुमार,प्रदेश सचिव सुरेश धारी, ज़िला महासचिव लाल बाबू सरदार, वरिष्ठ नेता सम्रेन्द्र तिवारी, रामा शंकर पाडे  ने नव नियुक्त  नगर अध्यक्ष राहुल यादव को फूल माला से स्वागत किया और अपने संबोधन में कॉंग्रेस पार्टी को  आदित्यपुर नगर में मजबूत करने का संकल्प लिया. राहुल यादव ने अपने संबोधन में नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर कॉंग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया और अपने ज़िम्मेवारी को पूरे मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया तथा झारखंड यदुवंशी एकता मंच का भी आभार प्रकट करते हुए हर कदम साथ देने का भरोसा दिलाया.कार्यक्रम में संजय यादव, बीरेन्द राय, राजू यादव, महेंद यादव, रामशीष यादव, शामरथी यादव, बैजु यादव, अशोक कुमार, शिव शंकर यादव, मनोज यादव,ललन यादव, रमेश बालमुचु, रबीन्द्र वास्के, अखि लेस  तिवारी, रमेश ठाकुर,संसद प्रतिनिधि मोनु झा, राम नाथ निराला, अरुण पड़े,संदीप गोप,अभिषेक सिंह , संतोष झा, सीधिश्वर उपाध्याय के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए. मंच का संचालन झारखंड यदुवंशी एकता मंच के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *