Adityapur (आदित्यपुर) : मेयर संजय सरदार के बड़े भाई बुद्धेश्वर सिंह सरदार का 65 वर्ष की आयु में बीते 9 मई को निधन हो गया था। मंगलवार को आयोजित उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत बुद्धेश्वर सिंह सरदार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि जन्म और मृत्यु शाश्वत सत्य है। जब भी परिवार का कोई सदस्य चला जाता है, तो परिजनों को गहरा कष्ट होता है। उन्होंने मेयर संजय सरदार समेत पूरे शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने की सांत्वना दी।
चाईबासा परिसदन व्यवस्था पर अर्जुन मुंडा का रुख साफ
इधर, पिछले दिनों चाईबासा परिसदन (सर्किट हाउस) की व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर अर्जुन मुंडा द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज कराए जाने का मामला भी गरमाया रहा। इस मुद्दे पर सफाई देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, चाईबासा परिसदन में मेरे साथ कोई व्यक्तिगत भेदभाव नहीं हुआ है। मैंने बस लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ध्यान में रखकर व्यवस्था पर टिप्पणी की थी ताकि इसमें सुधार हो सके। इन सरकारी व्यवस्थाओं को बेहतर करने से ही राज्य और जिले की छवि और प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र और व्यवस्थाओं में सुधार लाना है।

ये रहे मौजूद:-
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी पंकज झा, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, पुरेंद्र नारायण सिंह,वार्ड पार्षद सुधीर चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, मंगल सोय, इंदर अग्रवाल, विनोद, सिंह,रूपेश कतरियार, सत्यनारायण महतो ,रतन महतो, छवि महतो, राकेश मिश्रा, सतीश शर्मा,विमल दास, कृष्ण मुरारी झा ,भाजपा नेत्री रितिका मुखी, सुनीता मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।








