Adityapur: भाजपा आरआईटी मंडल में सांगठनिक विस्तार: सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन, मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ भव्य सदस्यता कार्यक्रम

भाजपा आरआईटी मंडल

आदित्यपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आरआईटी मंडल के तत्वावधान में रविवार, 09 अगस्त 2026 को रोड नंबर 14 स्थित राम मंदिर सभागार में एक भव्य सदस्यता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल जी के कुशल नेतृत्व और आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 35 की पार्षद श्रीमती संगीता सामद जी की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष श्री हरे कृष्णा प्रधान जी, प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी, नगर निगम के महापौर श्री संजय सरदार जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुनील श्रीवास्तव जी, मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रितिका मुखी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अमितेश अमर जी, जिला मंत्री सतीश शर्मा जी तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव जी ने नए सदस्यों को पार्टी का अंग वस्त्र (पटका) पहनाकर विधिवत स्वागत किया। मंच से सभी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों और सांगठनिक अनुशासन से अवगत कराया गया।

 

​इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने वाले वरिष्ठ भाजपाइयों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में नगर निगम पार्षद रिंकू राय जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश मंडल जी, चंद्रमा पांडे जी, लक्ष्मण राय जी, डी एन शर्मा जी, उषा पांडे जी, विनय कृष्ण राजू, विनय कंचन, अभिलाष मिश्रा, धीरेंद्र ओझा, अमित सिंह, मार्शल गोप, सुभाष झा, मिकी, मृत्युंजय मिश्रा, पिंटू बावरी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *