Adityapur Planting in the potholes on the road: जर्जर सड़क का मरम्मती कार्य शुरू नही होने पर सड़क के गड्ढों में धान रोप किया विरोध प्रदर्शन

Adityapur(अदित्यपुर) : आदित्यपुर आकाशवाणी चौक के पास जर्जर हुए सड़क की मरम्मती कार्य शुरू नही किए जाने के विरोध में जर्जर सड़क के गड्ढों में धान रोपने का कार्य किया गया।

इसे भी पढ़ें : Adityapur: अदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर रोड नंबर 14 मैदान से अतिक्रमण हटाने गई आवास बोर्ड की टीम समेत पुलिस बल स्थानीय लोगों के भारी विरोध को देखते हुए बैरंग लौट गई.

भाजपा द्वारा पूर्व में ही एक प्रतिनिधि मंडल इस जर्जर सड़क के मरम्मती हेतु 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। यह सड़क आकाशवाणी चौक से आर. आई. टी. क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है जो कोलकाता बाजार के पास काफी जर्जर हालत में है। वहां बड़े बड़े गढ्ढे हर पल दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। इस सड़क से हजारों स्कूली बच्चे के साथ साथ आम आदमी का आवागमन होता है. एन आई टी जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान की पहुंच पथ भी यही है.

सड़क पर पौधरोपण

मौके पर मौजूद विरोध करने में शामिल सतीश शर्मा ने बताया कि जब तक सड़क की हालत ठीक नहीं होती है तब तब संघर्ष जारी रहेगा. आगे आमरण अनशन तक किया जाएगा इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी शनि सिंह, पूर्व मंडल पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मिंटू पांडे, पूर्व महामंत्री किसान मोर्चा धीरेंद्र ओझा, सरोज सिंह, सत्यजीत साहू, सूरज सिंह, अभिषेक कुमार, गणेश प्रजापति, चंदन शर्मा, पवन सिंह, हरेंद्र सिंह, रहीस शर्मा, शांतनु चक्रवर्ती आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Adityapur Building Fire: बिल्डिंग के दूसरे तल्ले में लगी भीषण आग, देर रात मची अफरा-तफरी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु