Adityapur: आदित्यपुर एसिया भवन में ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ कार्यक्रम का आयोजन, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने पर रहा जोर

आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसिया भवन में ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित उद्यमियों और कर्मचारियों ने सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जमशेदपुर के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (द्वितीय) प्रशांत कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा आदित्यपुर नगर निगम के प्रतिनिधि संजय सरदार और उद्यमी संगठन ‘एसिया’ के अध्यक्ष इंद्रर अग्रवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय आयुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य नए रोजगार का सृजन करना और नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा “सरकार का लक्ष्य अगले दो सालों में 3.5 करोड़ रोजगार सृजित करना है, जिसके लिए ₹1 लाख करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि दो किश्तों में दी जाएगी। साथ ही, नियोक्ताओं को प्रति नए कर्मचारी पर ₹3,000 प्रति माह की सहायता मिलेगी।

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र
​वहीं, सांसद जोबा मांझी ने केंद्र की इस पहल का स्वागत करते हुए झारखंड में बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि आदित्यपुर जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के स्थानीय उद्योगों में यहाँ के बेरोजगार युवाओं और श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि वे अपने ही राज्य में सम्मानजनक आजीविका पा सकें।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *