Adityapur: राजद कोल्हान कार्यालय में जिलाध्यक्षों का हुआ अभिनन्दन

Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास स्थित राजद के कोल्हान प्रमंडल कार्यालय में राजद, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी, सरायकेला-खरसावाँ के जिलाध्यक्ष बैजू कुमार तथा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रमेश राय को सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें:- Adityapur Rjd support Bharat Bandh:श्रमिक संगठनों के भारत बंद को पूर्ण समर्थन देगा राजद, बन्द को सफल बनाएं कार्यकर्ताः जर्नादन- बिरेन्द्र

जिला अध्यक्षों का स्वागत करते राजद पदाधिकारी

कार्यक्रम संयोजक बीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जर्नादन यादव मुख्य अतिथि तथा वरीय नेता कमलदेव सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे. इस अवसर पर वरीय नेता योगेन्द्र यादव, राजेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व पार्षद सिद्धिनाथ यादव, रमेश शाह, सिंटू पांडेय, मुन्ना कुमार यादव, रविन्द्र प्रसाद, अनीता देवी, शंभू राय, बिंदेश्वरी सिंह, अर्जुन राय, पंडित सुशील तिवारी, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!