Adityapur Shabeel: आदित्यपुर के सूरज मोड़ पर उमड़ी राहगीरों की भीड़, गुरु अर्जुन देवजी के शहीदी दिवस पर श्री गुरु तेग बहादुर साहेबजी ट्रस्ट ने लगाया शबील ​

श्री गुरु तेग बहादुर साहेबजी ट्रस्ट

आदित्यपुर: श्री गुरु तेग बहादुर साहेबजी ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देवजी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शबील का आयोजन किया गया। आदित्यपुर के सूरज मोड़ पर आयोजित इस सेवा शिविर में भीषण गर्मी के बीच आम राहगीरों को रोककर सेवा दी गई।

​कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गुरु अर्जुन देवजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने दिनभर सेवा भाव के साथ राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच ठंडे व मीठे शरबत और चने का वितरण किया।

श्री गुरु तेग बहादुर साहेबजी ट्रस्ट

​धार्मिक मान्यता और इतिहास

मौके पर मौजूद ट्रस्टी हरजीत सिंह ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी का शहादत दिवस सिख पंचांग (नानकशाही कैलेंडर) के अनुसार हर साल ज्येष्ठ (जेठ) महीने के चौथे दिन मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर में यह तिथि मई या जून के महीने में आती है। इतिहास के अनुसार, सन 1606 में गुरु जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी। उन्हीं की स्मृति और आदर्शों को नमन करते हुए ट्रस्ट हर साल इस सेवा कार्य को पूरी श्रद्धा के साथ आयोजित करता है।

​इन्होंने दी सेवा

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में ट्रस्टी हरजीत सिंह, हरपिंदर सिंह, अर्जुन वालिया, सोनू, अमर, संजय, विपिन, रंजन, जितेंद्र, पंकज, अजय, सूरज, बाबा अमरीक सिंह और हरविंदर सिंह सहित कई सेवादारों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *