Adityapur Water Crisis: दिन्दली और कोचा कुली बस्ती में पानी की किल्लत होगी दूर, उपनगर आयुक्त पारुल सिंह के निरीक्षण के बाद 7 लाख की योजना पर तैयारी ,बिछेगी अतिरिक्त पाइपलाइन; नगर निगम भेजेगा टैंकर

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर वार्ड 16 स्थित दिन्दली और कोचा कुली बस्ती में पिछले कई दिनों से जारी पाइपलाइन जलापूर्ति की समस्या पर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। स्थानीय निवासियों द्वारा बुधवार को उपनगर आयुक्त पारुल सिंह से की गई शिकायत के बाद, गुरुवार को उन्होंने जुडको और जिंदल के पदाधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

आदित्यपुर

खाना लेट होने पर फास्ट फूड दुकानदार पर हमला, आदित्यपुर में पिता-पुत्रों को बेरहमी से पीटा

​तकनीकी समाधान और बजट

निरीक्षण के दौरान जुडको के अधिकारियों ने नया मैप प्रस्तुत किया। समाधान के तहत फुटबॉल मैदान एवं शेर-ए-पंजाब चौक पर दो नए वॉल्व लगाए जाएंगे। इसके अलावा, फुटबॉल मैदान से शिव मंदिर के सामने तक एक अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 7 लाख रुपये तय की गई है।

​अधिकारियों को कड़े निर्देश

उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने जुडको और जिंदल को निर्देश दिया कि वे अविलंब विभागीय औपचारिकताएं पूरी करें ताकि कार्य जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा, “आने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

​वैकल्पिक व्यवस्था

बता दें कि बुधवार रात करीब 20 मिनट तक पानी की आपूर्ति की गई थी। जब तक नई पाइपलाइन का काम पूरा नहीं होता, तब तक क्षेत्र में नगर निगम द्वारा नियमित रूप से दो पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं ताकि जनता को असुविधा न हो।

http://Adityapur Petrol Shortage: जमशेदपुर-आदित्यपुर में पेट्रोल के लिए अफरा-तफरी, नोटबंदी जैसे हालात; घंटों कतार में खड़े लोग, पीएम मोदी के कम खपत के आह्वान का दिखा असर, पेट्रोल पंपों पर तीखी नोकझोंक और हंगामे की स्थिति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *