Adityapur (आदित्यपुर) : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 19, पान दुकान कॉलोनी में शुक्रवार को विकास कार्यों को नई गति मिली। डिप्टी मेयर अंकुर सिंह एवं स्थानीय पार्षद बिजेश सिंह ने नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में ₹17.84 लाख की कुल लागत वाली दो महत्वपूर्ण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।

योजनाओं का विवरण
शिलान्यास के तहत दो मुख्य कार्यों की शुरुआत की गई है रोड नंबर 18: यहाँ लगभग ₹16,26,000 की लागत से पीसीसी सड़क एवं ह्यूमिड पाइप नाली का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे समय से इस सड़क की मांग की जा रही थी। रोड नंबर 3 एवं 21: इन दोनों सड़कों के बीच लगभग ₹1,50,000 की लागत से कवर्ड नाली निर्माण योजना का शुभारंभ किया गया।
जनता को संबोधन
इस अवसर पर डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा कि पार्षद बिजेश सिंह के नेतृत्व में वार्ड 19 के विकास के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में वार्ड की सभी जर्जर सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा और साफ-सफाई व नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य
इस महत्वपूर्ण अवसर पर नगर निगम के जूनियर इंजीनियर राहुल पांडे, समाज वैज्ञानिक रविंद्र नाथ चौबे, अमरनाथ झा, शिवजी चौधरी, यज्ञानंद मिश्रा, राम जी शर्मा, दसई प्रसाद यादव, सूर्यवंश पांडेय, मनोज कुमार, कृष्णा यादव, कुमुद रंजन, विनय तिवारी, उमेश सिंह, अशोक मिश्रा, बीरेंद्र यादव, और कृष्ण प्रसाद समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।








