गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां) — शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में आज अत्याधुनिक Advance Computer Lab की स्थापना की गई। इस लैब के माध्यम से अब छात्रों को Coding के साथ-साथ Artificial Intelligence (AI) और Robotics की बेसिक ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके साथ ही गम्हरिया इंग्लिश स्कूल इस पूरे क्षेत्र का पहला और एकमात्र विद्यालय बन गया है जहाँ स्कूल स्तर पर ही AI और Robotics जैसी भविष्य की तकनीकों की शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर स्कूल की Vice Chairperson श्रीमती रिंकु रॉय ने कहा,
“गम्हरिया इंग्लिश स्कूल का उद्देश्य हमेशा से कम से कम फीस में बच्चों को Quality Education के साथ Advanced Technology उपलब्ध कराना रहा है। हम केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा, तकनीकी दक्षता, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और नैतिक शिक्षा — सभी क्षेत्रों में मजबूत बनाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि यही कारण है कि गम्हरिया इंग्लिश स्कूल आज अभिभावकों की पहली पसंद बन चुका है।
स्कूल प्रबंधन ने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में गम्हरिया इंग्लिश स्कूल देश के कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ मिलकर Career Oriented Courses को नाममात्र शुल्क पर शुरू करने जा रहा है। विशेष रूप से Class 11th के छात्रों के लिए अत्याधुनिक शिक्षण व्यवस्था, डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट लैब और मार्गदर्शन प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छात्र 12वीं पास करते ही अपने लिए सही Career Path का चयन कर सकें।
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल का यह कदम न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाई देगा, बल्कि इस क्षेत्र के छात्रों को भविष्य की तकनीक से आज ही जोड़ने का मजबूत माध्यम भी बनेगा।








