किरीबुरू में आजसू पार्टी ने की बैठक, 19 को होने वाली कोल्हान प्रमंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में होंगे शामिल

Chaibasa:- आजसू पार्टी की बैठक किरीबुरू के चार पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ की गई. बैठक की अध्यक्षता सारंडा क्षेत्र के प्रभारी समीर शेख ने की. बैठक के मुख्य उद्देश्य आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार आगामी 19 अक्टूबर 2022 को कोल्हान प्रमंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन चांडिल डैम में आयोजन रखा गया है. जिसमें पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी 217 पंचायत में पंचायत कमिटी का गठन करना है. साथ ही सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे.

किरीबुरू में बैठक के दौरान चारों पंचायत कमिटी का गठन करने के लिए निर्देश दिया गया. आगामी 8 सितंबर को लेकर के गुआ गोलीकांड के चर्चा हुई. गुआ के शहीदों को श्रद्धांजलि धूमधाम से दिया जाएगा. बैठक में उपस्थित सारंडा मंडल के अध्यक्ष वीरू सोनार जोसेफ बोदरा, सिद्धार्थ पान, सागर सुरीन, संदू पूर्ति, हबील वेंगरा, छोटू पूर्ति, लालू नाग, अविनाश तांती, सूरज दास काफी संख्या में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’