Adityapur Accident: टोल ब्रिज के पास अनियंत्रित 407 की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Adityapur: आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग टोल ब्रिज के पास रविवार शाम अनियंत्रित 407 की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे फौरन एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया।
मृतक की पहचान मानगो डिमना बस्ती निवासी जॉनी लोहार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक का नाम कृष्णा लोहार है घायल मृतक का चाचा  बताया जा रहा है. दोनों शादी का कार्ड बांटने अपने बाइक से निकले थे। जहां शाम तकरीबन 5 बजे टोल ब्रिज से होकर गम्हरिया जा रहे 407 संख्या-JHO5BX 7193 की टक्कर बाइक चला रहे चाचा भतीजा से हो गई। इस घटना में जॉनी लोहार  407 की चपेट में आ गया उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कृष्णा लोहार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक से लौट रहे एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सरदार ने घटना की जानकारी तत्काल आदित्यपुर पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजन कुमार ,ट्रैफिक प्रभारी राजेश सिंह ने विधि व्यवस्था संभालते हुए आवागमन सामान्य कराया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *