राज्यभर के बॉडी बिल्डरों ने दिखाया दम, मिस्टर सीनियर झारखंड का खिताब हजारीबाग के गौतम सोनी को

चक्रधरपुर।
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में रविवार को सीनियर झारखंड स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप एवं स्पोर्ट्स फिजिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए बॉडी बिल्डरों ने अपने शारीरिक सौष्ठव, फिटनेस और कड़ी मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया।

सेरसा एवं वेस्ट सिंहभूम बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गगराई ने किया। प्रतियोगिता में हजारीबाग के गौतम सोनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिस्टर वेस्ट सिंहभूम एवं मिस्टर सीनियर झारखंड का खिताब अपने नाम किया। वहीं, रांची के मोहम्मद शाहनवाज खान उपविजेता घोषित किए गए। दोनों विजेताओं को कप, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने लिया भाग

चैंपियनशिप में देवघर, धनबाद, जामताड़ा, रांची, ईस्ट सिंहभूम एवं वेस्ट सिंहभूम के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न भार वर्गों में जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

भार वर्ग के अनुसार परिणाम इस प्रकार रहे—

  • 55 किलोग्राम वर्ग:
    स्वर्ण – मनजीत महतो (वेस्ट सिंहभूम)
    रजत – सुमित प्रमाणिक (ईस्ट सिंहभूम)
    कांस्य – तेजस कुमार (रांची)

  • 60 किलोग्राम वर्ग:
    स्वर्ण – राजराम मिर्धा (रांची)
    रजत – साहेब आलम
    कांस्य – सुवोनंदन बनर्जी (धनबाद)

  • 65 किलोग्राम वर्ग:
    स्वर्ण – गौतम सोनी (हजारीबाग)
    रजत – करण नायक (वेस्ट सिंहभूम)
    कांस्य – दीपक सोरेन (ईस्ट सिंहभूम)

  • 70 किलोग्राम वर्ग:
    स्वर्ण – प्रवीण महतो (ईस्ट सिंहभूम)
    रजत – सुजय देब
    कांस्य – चंदन यादव (बोकारो)

  • 75 किलोग्राम वर्ग:
    स्वर्ण – मोहम्मद शाहनवाज खान
    रजत – अभिक दास (धनबाद)
    कांस्य – तपन हरि (जामताड़ा)

  • 80 किलोग्राम से अधिक वर्ग:
    स्वर्ण – बिट्टू साह (धनबाद)
    रजत – सोहेल खान (वेस्ट सिंहभूम)
    कांस्य – मोहम्मद जफर अहमद (देवघर)

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों एवं निर्णायकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया। साथ ही वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहे बॉडी बिल्डरों की लगन, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’