जमशेदपुर में विपिन सर अकाउंट क्लासेस का शानदार रिजल्ट, श्रेयाशी धल बनीं कॉमर्स स्टेट टॉपर

Jamshedpur (जमशेदपुर) :  सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर की छात्रा श्रेयाशी धल ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। उनकी इस सफलता के पीछे विपिन सर अकाउंट क्लासेस का मार्गदर्शन और लगातार मेहनत अहम रही।

जमशेदपुर सीबीएसई रिजल्ट

श्रीराम डिवाइन एकेडमी गम्हरिया रिजल्ट: 100% सफलता, गायत्री शिक्षा निकेतन ने भी बढ़ाया मान

संस्थान से पढ़ाई कर रही प्रज्ञा शर्मा ने भी 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस सफलता के बाद संस्थान में खुशी का माहौल है।

सरल शिक्षण शैली बनी सफलता की पहचान

विपिन सर अकाउंट क्लासेस लंबे समय से विद्यार्थियों को बेहतर और तनावमुक्त शिक्षा देने के लिए जाना जाता है। यहां कठिन विषयों को आसान तरीके से समझाने पर विशेष जोर दिया जाता है। विद्यार्थियों का कहना है कि नियमित अतिरिक्त कक्षाएं, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और हर छात्र पर समान ध्यान ही संस्थान की सबसे बड़ी ताकत है।

सभी बोर्डों में बेहतर प्रदर्शन

संस्थान के छात्रों ने सिर्फ सीबीएसई ही नहीं, बल्कि आईसीएसई और झारखंड जैक बोर्ड परीक्षाओं में भी बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। इस वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी मिलता है सहयोग
विपिन सर अकाउंट क्लासेस की खासियत सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है। संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहयोग और प्रोत्साहन भी देता है। यही वजह है कि यह संस्थान छात्रों और अभिभावकों के बीच विश्वास का केंद्र बन चुका है।

श्रेयाशी धल की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और मेहनत के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: सूरजमल जैन डीएवी स्कूल चाईबासा का 100% रिजल्ट, अभिजीत नंदी बने स्कूल टॉपर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *