जमशेदपुर : रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

 

 

Jamshedpur :- साकची थाना क्षेत्र के आम बागान स्थित कैंपस अड्डा रेस्टोरेंट में सोमवार को आग लग गई. यहां किचन से आग फैली और रेस्टोरेंट के कुछ हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया.

इसे भी पढ़े:-

जमशेदपुर : आइसक्रीम पार्लर में लगी आग, 50 लाख का हुआ नुकसान

आग लगते ही वहां मौजूद रेस्टोरेंट कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. किसी ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी.

अग्निशमन विभाग की दमकल भी मौके पर पहुंच गई. लेकिन इससे पहले ही काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया था.

बताते हैं कि आग एसी तक पहुंच गई थी. इससे एयर कंडीशनर को नुकसान भी पहुंचा है. रेस्टोरेंट के संचालक सैयद आसिफ ने बताया कि आग किचन से शुरू हुई थी. गैस सिलेंडर की गड़बड़ी के चलते आग लगी. आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

http://जमशेदपुर : आइसक्रीम पार्लर में लगी आग, 50 लाख का हुआ नुकसान आग लगते ही

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,