Gamharia (गम्हरिया) : निर्वाचन जैसे अति-महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों में घोर लापरवाही और आदेशों की अवहेलना करने के मामले में गम्हरिया प्रखंड की दो महिला कर्मियों पर गाज गिरी है। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, गम्हरिया ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय उत्तमडीह की शिक्षिका रेणुका महतो और यूपीएचसी सापरा की स्वास्थ्य सहिया रीता देवी के खिलाफ कड़े अनुशासनात्मक कदम उठाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ को पत्र लिखा है।
चाईबासा महिला कॉलेज में शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, छात्राओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
शिक्षिका रेणुका महतो ने नहीं संभाला कार्यभार
कार्यालय के पत्रांक 48/निर्वा (दिनांक 14 मई 2026) के तहत शिक्षिका रेणुका महतो को मतदान केन्द्र संख्या 164 का बी० एल० ओ० (बूथ लेवल ऑफिसर) नियुक्त किया गया था। निर्धारित समय पर पदभार न लेने के बाद, 3 जून 2026 को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से उन्हें दोबारा निर्देश दिया गया। इसके बावजूद उन्होंने न तो कार्य शुरू किया और न ही अंचल कार्यालय से संपर्क साधा। इस घोर लापरवाही पर उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
स्वास्थ्य सहिया रीता देवी तत्काल प्रभाव से पद से हटाई गईं
मतदान केंद्र संख्या 166 की बीएलओ-सह-स्वास्थ्य सहिया रीता देवी पर कार्यों को लगातार नजरअंदाज करने का आरोप है। समीक्षा में पाया गया कि उनके द्वारा किया गया मैपिंग कार्य मात्र 13 % था, और वह भी अत्यधिक त्रुटिपूर्ण था। बार-बार चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से बीएलओ पद से हटाकर नए कर्मी को नियुक्त कर दिया गया है, साथ ही विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
http://चाईबासा महिला कॉलेज में शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, छात्राओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन








