Gamharia store theft: गम्हरिया पतंजलि स्टोर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर VIDEO

सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित पतंजलि स्टोर में छत काटकर घुसे चोर ने लाखों मूल्य की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

CCTV VIDEO

चोरी घटना को लेकर दुकान के संचालक और सामाजिक कार्यकर्ता चांद बाबू सिंह ने गम्हरिया पुलिस को मामले से अवगत कराया है. बताया जाता है कि बीती रात तकरीबन 12:30 बजे दुकान का छत काटकर चोर ने दुकान में प्रवेश किया और कैश काउंटर में रखे लाखों रुपए लेकर चंपत हो गया. इधर दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हुई है. जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है .पतंजलि स्टोर के संचालक ने बताया कि दुकान के लिए सामान मंगाने इन्होंने दुकान कैश काउंटर में ही नगद रुपए रखे थे. जिसे चोर चुरा ले गया .गौरतलब है कि चांद बाबू सिंह ने विगत 3 माह पूर्व ही उक्त स्टोर की शुरुआत की थी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *