ज्ञान चंद जैन स्कूल क्रिकेट| इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन की 51 रन से जीत, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26

चाईबासा: ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के 15वें संस्करण में खेले गए अंतिम लीग मुकाबले में इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मांगी लाल रुंगटा प्लस टू विद्यालय चाईबासा को 51 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, मांगी लाल रुंगटा विद्यालय की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

यह मुकाबला बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम चाईबासा में सुबह 7 बजे से खेला गया। टॉस जीतकर मांगी लाल रुंगटा स्कूल के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26: दो टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन की टीम 17 ओवर में 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सुरज प्रमाणिक ने एक चौका और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। अयांश सिन्हा (18 रन) और मो. अलीम अंसारी (13 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया।


गेंदबाजी में मांगी लाल रुंगटा स्कूल के आशीष प्रधान, रितेश कच्छप, शिवम डे और ओम प्रकाश महतो ने दो-दो विकेट हासिल किए।

98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मांगी लाल रुंगटा की टीम 12 ओवर में महज 46 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से ओम प्रकाश महतो और तनीष कुमार साव ने 12-12 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। खास बात यह रही कि टीम के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन की ओर से हर्षित कुमार सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 10 रन देकर 6 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच चुने गए। अनीश सिन्हा (2 विकेट) और अयांश सिन्हा (2 विकेट) ने भी बेहतरीन सहयोग दिया।

http://ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता: पद्मावती जैन स्कूल की शानदार जीत, डीपीएस चाईबासा पर 8 विकेट से विजय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *