राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन पश्चिमी सिंहभूम की चित्रा साहा ने महिला सीनियर वर्ग में हासिल किया रजत पदक

चाईबासा। युवा एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त संस्था योगासन भारत एवं भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की एसोसिएट सदस्यता प्राप्त संगठन के बैनर तले 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया।

महिला कॉलेज, चाईबासा में IQAC के तत्वावधान में सावित्रीबाई फुले एवं जयपाल सिंह मुंडा के कर्मचिह्नों का स्मरण

इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले की खिलाड़ी चित्रा साहा ने महिला वर्ग सीनियर ‘B’ कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले और राज्य को गौरवान्वित किया। चित्रा साहा की इस उपलब्धि को झारखंड योगासन खेल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वेस्ट सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव दीपक पासवान ने बताया कि यह पहला अवसर है जब जिले की किसी महिला खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर योगासन प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।

चित्रा साहा की इस शानदार सफलता पर वेस्ट सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पैट्रन बिनोद भगेरिया, अध्यक्ष विकास रवि, उपाध्यक्ष विकास नंदी, कोषाध्यक्ष सौरव भगत, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, मधु कुमारी पासवान, राहुल साहु, करण प्रजापति, अनामिका कुमारी, राम प्रवीण प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ी को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

http://चाईबासा में AIDSO का 72वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न, नई अनुमंडल कमेटी का गठन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’