अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अशरफुल होदा बने कांग्रेस प्रदेश सचिव, कांग्रेसियों ने दी बधाई

Chaibasa :- चाईबासा कांग्रेस भवन में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अशरफुल होदा का कांग्रेस प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कांग्रेस जनों के द्वारा एक सादे समारोह में स्वागत किया गया. जिसमें मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र नाथ ओझा एवं नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ने फूल माला पहनाकर प्रदेश सचिव अशरफुल होदा का स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी.

 

ज्ञातव्य हो कि अशरफुल होदा कांग्रेस के विभिन्न पदों में रहते हुए लगातार पार्टी का सेवा करते रहे हैं. पार्टी के कार्यक्रमों में अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित कराने की महती जिम्मेदारी इन्हीं के कंधे पर हुआ करती थी. कांग्रेस पार्टी ने उनकी पार्टी के प्रति वफादारी को देखते हुए प्रदेश सचिव के रूप में महती जिम्मेवारी सौंपी है. इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव अशरफुल होदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते हुए अल्पसंख्यक वर्ग में विश्वास कायम करने का काम करूंगा. पार्टी स्तर पर अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े हित के मामले प्रदेश स्तर पर भी पहुंचाने का काम करूंगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि राजकुमार रजक एवं त्रिशानु राय
यूथ कांग्रेस जिला महासचिव मोहम्मद सलीम, अल्पसंख्यक कांग्रेस के सचिव फिरोज़ अशरफ, नोआमुंडी अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष जहांगीर आलम, बच्चन, चाईबासा नगर उपाध्यक्ष डॉक्टर क्रांति प्रकाश, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, सुशील दास इत्यादि उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *