चांडिल: लापता ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो धालभूमगढ़ से बरामद, चांडिल पुलिस ने सकुशल की बरामदगी

Chandil: चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिडीगोड़ा निवासी ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो को चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए चण्डिल एसडीपीओ संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने लापता ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो को धालभूमगढ़ से सकुशल बरामद करते हुए चांडिल उनके घर लेकर आ रही है ।गौरतलब है कि कल NH-33 जाम होने के बाद एसडीपीओ द्वारा आश्वस्त किया गया था कि 24 घंटे के भीतर ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो को सकुशल बरामद किया जाएगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *