BREAKING: सरायकेला बड़ा हादसा: मुड़िया में 10 चक्का ट्रक की चपेट में आकर दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल , एमजीएम रेफर

सरायकेला:  जिले में गुरुवार का दिन दुर्घटनाओं से भरा रहा जहां राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पिकअप वैन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई. वही शाम में सरायकेला के मुड़िया में 10 चक्का ट्रक की चपेट में आकर दो मौके पर मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया. मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने बताया कि सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़िया स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी के पास 10 चक्का ट्रक ने सड़क किनारे 6 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. जहां ट्रक चपेट में दो की मौके पर मौत हो गई है जिनमें एक महिला और बच्ची शामिल है जो संभवत मां बेटी हैं। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। विधायक प्रतिनिधि ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल भेजवा दिया है। इधर घटना स्थल पर ट्रक के चक्के में फंसे दोनो शवो को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इधर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *