राशन डीलरों के साथ विधायक दीपक बिरुवा पहुंचे जिला आपूर्ति विभाग, नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में आफलाइन मोड पर राशन वितरण कराने की कवायद

Chaibasa :- चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जहां नेटवर्क की समस्या बनी रहती है, उन क्षेत्रों में आनलाइन की जगह आफलाइन मोड से राशन वितरण की व्यवस्था लागू कराने की लगातार कवायद तेज कर दी है. इसी क्रम में सोमवार को टोन्टो प्रखंड राशन डीलरो ने भी टोन्टो पंचायत के रेंगड़ाहातु, हरताहातु, माइलपी और सेरेंगसिया पंचायत के बाईहातु में नेटवर्क की असुविधा से राशन वितरण संबंधी समस्याओं को विधायक दीपक बिरुवा के समक्ष रखा.

जिसके बाद विधायक दीपक बिरुवा ने सभी राशन डीलर प्रतिनिधिमंडल को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ललन कुमार के सभाकक्ष में बैठक करते हुए डीलरो की समस्यायों को दूर करने पर मंथन किया. वहीं श्री बिरुवा ने उपायुक्त से भी फोन पर बात कर डीलरो की समस्या बताई. जिला आपूर्ति अधिकारी ने विधायक और राशन डीलरो को आश्वस्त किया कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों आफलाइन की व्यवस्था लागू करायी जाएगी. ताकि राशन वितरण में डीलर और लाभुकों को परेशानी न हो.

विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं होता है. इसलिए जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की आनलाइन ई-पोस मशीन को आफलाइन ई-पोस मशीन में परिवर्तन कराने की बात उपायुक्त और जिला आपूर्ति अधिकारी से की है. ताकि लाभुकों को ससमय खाद्यान्न वितरण किया जा सके. प्रतिनिधिमंडल में शुरु हेंब्रम, नामसी लागुरी के अलावा ज्योति किरण महिला मंडल, चांदनी महिला मंडल, उगता किरण महिला मंडल की सदस्य शामिल थी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन