President in Adityapur : जब प्रोटोकॉल छोड़ आम जनता के बीच पहुँचीं राष्ट्रपति, आकाशवाणी चौक पर गाड़ी रुकवाकर लोगों का किया अभिवादन

आदित्यपुर: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुँचीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी सादगी से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया।

करनडीह के दिशोम जाहेरथान में रचा गया इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ओल चिकी शताब्दी समारोह का उद्घाटन

दीक्षांत समारोह संपन्न होने के बाद जब राष्ट्रपति का काफिला वापस लौट रहा था, तब सुरक्षा के कड़े प्रोटोकॉल के बीच एक भावुक क्षण देखने को मिला।

​दरअसल, राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए स्थानीय जनता सुरक्षा घेरों के बावजूद घंटों से बैरिकेडिंग के पीछे खड़े थे। जैसे ही राष्ट्रपति का काफिला आकाशवाणी चौक के पास पहुँचा, जनसैलाब का उत्साह देख राष्ट्रपति स्वयं को रोक न सकीं। उन्होंने प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए अचानक अपनी गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरकर लोगों के बीच पहुँच गईं।

​अचानक राष्ट्रपति को अपने बीच देख जनता का उत्साह सातवें आसमान पर पहुँच गया। बैरिकेडिंग के बाहर खड़े लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। राष्ट्रपति ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों से आत्मीयता से मिलीं। इसके बाद खरकाई पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर भी उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन राष्ट्रपति के इस जनता प्रेम ने जमशेदपुर के लोगों के लिए इस दिन को ऐतिहासिक बना दिया।

http://राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर आगमन, सोनारी एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’