Saraikela senior journalist dies: सरायकेला के वरिष्ठ पत्रकार शेख अलाउद्दीन का निधन, उपायुक्त एवं पत्रकारों ने जताया शोक

Saraikela: सरायकेला जिले में डेढ़ दशक से पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके शेख अलाउद्दीन का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। शेख अलाउद्दीन के निधन पर सरायकेला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने शोक जाहिर किया है। वहीं सरायकेला के मीडिया कर्मियों में भी गहरी शोक है.

 

ये भी पढ़े: पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा के बड़े भाई चंदन शर्मा का आकस्मिक निधन, पूर्व विधायक समेत गणमान्य लोग पहुंचे अंतिम दर्शन को

दिवंगत पत्रकार शेख अलाउद्दीन की फाइल तस्वीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे दिवंगत पत्रकार शेख अलाउद्दीन सरायकेला मुख्यालय रिपोर्टिंग के लिए अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इस बीच दुगनी सीआरपीएफ कैंप के नजदीक बैगनबाड़ी के पास फ्लाइंग ऐश लदे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, दुर्घटना में मृत शेख अलाउद्दीन के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। जिसे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।दुर्घटना के बाद उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में आनन-फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अलाउद्दीन अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं ।जिसमें तीन पुत्र -पुत्रवधू शामिल है. शेख अलाउद्दीन के असामयिक निधन से सरायकेला के मुड़िया निवासियों में भी गहरी शोक है .उनके निधन पर सरायकेला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ,आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने भी शोक प्रकट किया है।
शोक व्यक्त करते सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला
25 वर्षों से कर रहे थे पत्रकारिता
दिवंगत शेख अलाउद्दीन सरायकेला में बीते 25 वर्षों से पत्रकारिता किस क्षेत्र में सक्रिय थे। जहां उनकी अलग पहचान स्थापित हो चुकी थी। स्वर्गीय अलाउद्दीन प्रभात खबर जैसे कई बड़े मीडिया संस्थानों से भी जुड़कर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में ये इस्पात मेल एवं चमकता आईना अखबार में कार्यरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ