एसआर रुंगटा बी-डिविजन लीग 2023-24 : एकतरफा मुकाबले में प्रताप क्रिकेट क्लब ने फेनेटिक क्लब को हराया

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए मैच में प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा ने फेनेटिक क्लब चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में 115 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए.

इसे भी पढ़ें :- चाईबासा : एस० आर० रुंगटा बी-डिविजन लीग, 2023-24


स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस फेनेटिक क्लब के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रताप क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित तीस ओवरों में नौ विकेट खोकर 192 रन बनाए. चक्रधर ने सात चौकों एवं एक छक्का की मदद से सर्वाधिक 46 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में अमन पासवान ने दो चौकों एवं एक छक्का की मदद से 28 रन, पश्चिमी उद्घाटक बल्लेबाज अनीस कुमार दास ने 24 रन, प्रभात बोयपाई ने 19 रन तथा चंदन कुमार ने 17 रन बनाए. फेनेटिक क्लब की ओर से सुनील कुमार चातर ने 31 रन देकर तीन विकेट, अनमोल टोपनो ने 49 रन देकर दो विकेट तथा अभिषेक बोदरा ने 41 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.

क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी


जीत के लिए निर्धारित तीस ओवर में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फेनेटिक क्लब की हालत उस समय काफी खराब हो गई थी जब मात्र 40 रन के स्कोर पर उसके 9 खिलाड़ी पैविलियन लौट चुके थे. परंतु दसवें विकेट के लिए सन्नी सन तिरिया एवं सावन गोप ने 37 रनों की साझेदारी निभाकर टीम की लाज बचाई. सावन गोप ने तीन चौकों एवं एक छक्का की मदद से मात्र आठ गेंदों पर 18 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहा. कृपा सिंधु चंदन ने 15 तथा सन्नी सन तिरिया ने 13 रन बनाए. अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. प्रताप क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य कुमार यादव ने 3.5 ओवर की गेदबाजी कर मात्र 21 रन देकर पाँच खिलाड़ियों को चलता किया. रही सही कसर सुधांशु पाल ने पूरी कर दी जिसने 16 रन देकर तीन विकेट झटके. कप्तान प्रतीक अग्रवाल को एक विकेट हासिल हुआ.


इससे पूर्व आज के मैच का प्रारंभ जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने दोनों टीमों के कप्तानों एवं अंपायरों की उपस्थिति में टॉस करवाकर किया. सोमवार को नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा का मुकाबला चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब से होगा.

इसे भी पढ़ें :- http://पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, 11 अक्तुबर से प्रारंभ होगा एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *